
बस्ती। जनपद बस्ती अंतर्गत थाना छावनी पुलिस द्वारा एक चोर को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से चोरी किए गये 02 मोटरसाइकिल व 02 अदद बैटरी बरामद किया गया। बता दें कि थाना छावनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरी किए गये सरकारी रोडवेज बस की बैटरी के सम्बन्ध में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 09/2025 धारा- 303(2) B.N.S. का सफल अनावरण करते हुए संबंधित अभियुक्त अनुज विश्वकर्मा उर्फ जसवंत पुत्र राम विश्वकर्मा निवासी ग्राम डुहवा मिश्र बाजार (NH-28 पर) थाना छावनी को आज शुक्रवार को समय करीब तीन बजे नल्हीपुर रामरेखा मार्ग पर स्थित पुलिया से गिरफ्तार कर चोरी गए 02 अदद मोटरसाइकिल, 2- चोरी गए दो अदद बैटरी एवं नगद रुपये 1,050/- बरामद किया गया।
थाना छावनी पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं उसके पास से किये गए बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-11/2025 धारा-319(2), 318(4), 338, 336(2), 340(2), 303(2), 317(2) B.N.S. पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 28 वर्ष बतायी गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों पर दर्ज मुकदमे इस प्रकार हैं- 1- मु0अ0सं0-53/2018 धारा- 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम-1986 थाना दुबौलिया जनपद बस्ती | 2- मु0अ0सं0-621/2017 धारा- 380, 457 IPC थाना दुबौलिया जनपद बस्ती | 3- मु0अ0सं0- 648/2017 धारा- 379, 411 IPC थाना दुबौलिया जनपद बस्ती | 4- मु0अ0सं0- 649/2017 धारा- 379 IPC थाना दुबौलिया जनपद बस्ती | 5- मु0अ0सं0- 650/2012 धारा -379, 411 IPC थाना दुबौलिया जनपद बस्ती |
6- मु0अ0सं0- 869/2017,धारा- 379, 411 IPC थाना नगर जनपद बस्ती |7- मु0अ0सं0-11/2025 धारा-319(2), 318(4), 338, 336(2), 340(2), 303(2), 317(2) B.N.S. थाना छावनी जनपद बस्ती |
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, उ0नि0 झारखण्डेय पाण्डेय, उ0नि0 कृष्ण कुमार साहू, हे0का0 जितेन्द्र कुमार मौर्य, हे0का0 राघवेंद्र दूबे, का0 लवकुश सिंह शामिल रहे।