
बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित गैंग लीडर को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त कृष्ण चन्द्र सोनी पुत्र प्रेम सागर सोनी, निवासी नरहरिया स्टेट, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती को कचहरी चौराहा के पास से सुबह गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया।
अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बस्ती थाने में कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गृहभेदन, संपत्ति संबंधी अपराध तथा अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। इन मामलों में IPC की धारा 454, 380, 411, 413 तथा B.N.S. की धारा 331(3), 305(A), 317(2), 317(4) के तहत केस दर्ज हैं।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह ने किया। उनके साथ प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक शशिकांत तथा सिपाही जयराम यादव, कमलेश गौड़, मृत्युंजय यादव, मनोज यादव और महिला कांस्टेबल सोनी जायसवाल भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है।