
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के अपराध में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना सोनहा में दर्ज मुकदमा संख्या 244/24 धारा 306, 504 भा.दं.वि. के तहत की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी हैदर अली (30 वर्ष), पुत्र अब्दुल सत्तार, निवासी ग्राम करमहिया (बडकी), थाना सोनहा, जनपद बस्ती तथा हफिजुन्निशा (35 वर्ष), पत्नी मतीबुल्लाह, निवासी ग्राम मनौढी, थाना सोनहा, जनपद बस्ती निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को पहले हफिजुन्निशा को सुबह 11:05 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने हैदर अली को 12:30 बजे उसके घर से हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद, थाना सोनहा। उपनिरीक्षक सचिन्द्र, थाना सोनहा। हेड कांस्टेबल संजीत श्रीवास्तव तथा महिला कांस्टेबल रीना गौंड शामिल रही। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।