
बस्ती। जनपद बस्ती में 33/11 के विद्युत उपकेंद्र बड़ेवन से पोषित 11 केo वीo मूरघाट फीडर की विद्युत आपूर्ति आज मंगलवार को समय 11 बजे से 04 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जिसमे बड़ेबन चौराहे के पास के जर्जर तारों को बदलने का कार्य कराया जाना है। उक्त से आंशिक क्षेत्र मुड़ घाट, बड़ेवन चौराहा ,गोकुलधाम कॉलोनी ,हवेली खास ,बरगदवा विकास नगर कॉलोनी ,अशोक नगर कॉलोनी ,टोल प्लाजा ,मड़वा नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त कार्य के पूर्ण होने के उपरांत निरंतर विद्युत आपूर्ति की जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निवेदन किया है कि समय से पानी इत्यादि की व्यवस्था कर ले।