
➡️जनपद में हो रहा तेजी से विकास…. उत्तर प्रदेश बन रहा है उत्तम प्रदेश- मा० सदर विधायक
केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। उतर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
प्रेस वार्ता के दौरान खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सदर विधायक उनका राज तिवारी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश-बन रहा है। उत्तर प्रदेश को पहले गुंडा माफियाओं का प्रदेश कहा जाता था व्यापारी एवं महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे आज उतर प्रदेश की जनता को सरकार पर सुरक्षा का भरोसा है और एक व्यापारी अपना निर्भय होकर कार्य कर रहा है और महिलाएं भी अपना काम कर रही हैं। प्रदेश का विकास हो या सरकार की परियोजना को बिना किसी भेद भाव के हर एक पात्र व्याक्ति तक पहुंच रही है 70 वर्ष में जिस उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो पाया था जो प्रदेश की छवि लोगों में बन गई थी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी ने 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से कर रहे हैं लोगों की अवधारणा को बदलने का काम किया है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।
सदर विधायक ने कहा कि जनपद में 20 वर्षों में जितना कार्य नहीं हुआ था सदर विधायक बनने के बाद 3 वर्षों में जनपदा में विकास का कार्य किया गया है। जिसमें शहर में रेलवे अंडरपास एक बड़ी समस्या थी जो आज बनकर तैयार हो गया है। ज़िले में 1997 से रोड़वेज नहीं था। 2021 में विधायक बनने के बाद रोड़वेज के लिए प्रयास करता रहा जिसके लिए धन आवंटित हो गया है जल्दी ही रोड़वेज बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। शहर में गाड़ी पार्किंग और किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के लिए उचित स्थान नहीं था। जिसके लिए मल्टीलेवल पार्किंग और आड़ोटोरियम बनाने का भी कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। जिले के सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है जो इससे पूर्व किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं किया था।
प्रदेश में एक ग़रीब व्यक्ति को जो औसत जरूरतें थे चाहे बिजली, पानी, सड़क, आवास, गैस, राशन, गरीबों को पेंशन, स्वास्थ बीमा, युवाओं को रोज़गार, व्यापार करने के लिए युवा उद्यम योजना द्वारा लोन, एवं गरीब बच्चियों के शादी के लिए सामूहिक विवाह योजन सहित बहुत सारी परियोजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है और उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा है और और जिस भारत को लोग हमेशा लेने वालों के नाम में जोड़ता था आज विश्व में अपना एक अलग स्थान बना चुका है और देश विदेश में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
इस दौरान जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, सत्यपाल पाल, हैप्पी रॉय, गणेश पाण्डेय, उमेश तिवारी, सतविंदर सिंह, कन्हैया वर्मा, मुरलीधर जायसवाल, मौजूद रहे।