
-221 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार, 15 नालों का पानी होगा शोधित
-गुप्तारघाट से नया घाट बंधे के किनारे मांझा जमथरा में तैयार है 33 एमएलडी एसटीपी
-योगी सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं पर तेजी से चल रहा है कार्य
अयोध्या। प्रदेश की योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर अयोध्या में तेजी से कार्य चल रहा है। इन्हीं में से एक 33 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी है, जिसके संचालन के लिए एनओसी मिल गई है। अब जल्द ही नगर के 15 नालों के पानी को शोधित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। गुप्तारघाट से नयाघाट तक बने बंधे के किनारे माझा जमथरा में निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगभग तैयार है। 221 करोड़ की लागत बने इस एसटीपी तक सीवर जल पहुंचाने के लिए कई बड़े-बड़े गहरे चेंबर भी बनाये गए हैं।



15 नालों का पानी होगा शोधित
शहर के सभी नालों का पानी सरयू में प्रवाहित करने के लिए एसटीपी का निर्माण कराया गया है। नमामि गंगे योजना के तहत बनने वाले एसटीपी से शहर के सभी 15 नालों को जोड़ा गया है। यह पानी शोधित करके सरयू में प्रवाहित किया जाएगा। जल निगम ग्रामीण द्वारा उदया तिराहा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से एसटीपी तक 40 जगह बड़े चेंबर बनवाए गए हैं। यह चेंबर करीब सात मीटर गहरे बनाये गए हैं।
किया जा रहा है टेस्टिंग का कार्य
जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि भारत सरकार से एनओसी मिल चुकी है। चैम्बरों को सील किया जा रहा है। कुछ का कार्य अभी बचा हुआ है। वर्तमान में एसटीपी के समस्त उपकरणों के टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 45 दिन के अंदर चालू हो जाएगा एसटीपी। जिसमें दो महीने तक चलेगा टेस्टिंग की प्रक्रिया।