
Oplus_131072
बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त आफताब आलम को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। यह घटना मंगलवार को शाम 7:30 बजे शेखपुरा रोड, ग्राम भोयर चकदहा के पास हुई। अभियुक्त आफताब आलम, निवासी नकही नगुयी थाना धनघटना जनपद संतकबीर नगर, के पास से एक अदद अवैध चाकू बरामद किया गया।वइस मामले में थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 47/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:
- मु0अ0सं0 1765/2017 धारा 8/20 NDPS ACT, थाना धनघटा, संतकबीर नगर
- मु0अ0सं0 47/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कलवारी, बस्ती
गिरफ्तारी टीम का विवरण:
- उ0नि0 हरि प्रकाश त्रिपाठी, थाना कलवारी, बस्ती
- हे0का0 विपिन कुमार भट्ठ, थाना कलवारी, बस्ती
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की है, और इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।