
बस्ती। जनपद बस्ती के थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने समूह स्कीम से लोन लेने वाली महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवशंकर उर्फ गुड्डू सोनकर पुत्र मोलहू सोनकर निवासी बड़ेरिया खुर्द, बरदहिया चौराहा, थाना पुरानी बस्ती, को आज दोपहर 1:30 बजे हड़िया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में मुकदमा संख्या 148/2024 के तहत धारा 318(4) और 316(2) BNS में मामला दर्ज था। इसके अलावा, उसके खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उप निरीक्षक शैलेन्द्र शुक्ल, हेड कांस्टेबल कमलेश पांडेय, कांस्टेबल सुनील प्रसाद शामिल रहे।