
•रामगंगा बांध कालागढ की स्वर्ण जयन्ती पर किया गया भव्य आयोजन।
अफजलगढ। जल शक्ति एवं बाढ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रामगंगा बांध कालागढ के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुये तथा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर 26 सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इसी के साथ रामगंगा एवं सैडिल बांध का भी स्थलीय निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता रूहेलखण्ड स्तर-1 माहेश्वरी प्रसाद,मुख्य अभियंता पूर्वी गंगा शरद कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मण्डल मुरादाबाद राजीव मित्तल, अधीक्षण अभियंता रामगंगा बांध मण्डल कालागढ संजीव कुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोबी, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अनुप बाल्मीकि,अधिशासी अभियंता अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर अवधेश कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता शिविर प्रबन्ध खण्ड कालागढ ब्रजेश कुमार, अधिशासी अभियंता रामगंगा बांध खण्ड कालागढ नीरज कुमार त्यागी, अधिशासी अभियंता केन्द्रीय भण्डार खण्ड कालागढ मनोज कुमार गौड, सहायक अभियंता पुनीत कुमार अग्रवाल, पवन कुमार, धन्नजय कुमार, रोहित ढाका, एम.डी.जोशी, मनोज कुमार लिखवार, पुनीत गुप्ता, जूनियर इंजीनियर राकेश भारद्वाज, नवीन शर्मा, चन्द्रकुश चौहान, गौरव कुमार, रंजन भारद्वाज, मौ. अहमद, मौ.आकिल, पवन शर्मा, लवकुश चौहान, अर्जुन सिंह, चालक चन्द्र, भानू प्रताप,संजय कुमार, अश्वनी कुमार अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।