
बस्ती। प्रभारी पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा सोमवार को थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रख-रखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।




इसके साथ ही जनपद में अपराध नियंत्रण/ आगामी पर्व महाशिवरात्रि में शांति व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शासन-प्रशासन से प्राप्त आदेश-निर्देशों के संबंध में अवगत कराते हुए उनके पालन हेतु उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया।