
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। आईएएस से लेकर आईपीएस अधिकारियों तक को नई-नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार देर रात फिर से तबादला एक्सप्रेस चली, जिसमें तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों और 24 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया गया।
तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती
- डी.के. ठाकुर (IPS, 1994 बैच)
अब तक मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) पद पर तैनात डीके ठाकुर को एसएसएफ (विशेष सुरक्षा बल) का अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। - भानु भास्कर (IPS, 1996 बैच)
प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रहे भानु भास्कर को अब मेरठ जोन का ADG बनाया गया है। - डॉ. संजीव गुप्ता (IPS, 1999 बैच)
वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक/सचिव, गृह विभाग पद पर कार्यरत डॉ. संजीव गुप्ता को प्रयागराज जोन का अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
24 पुलिस उपाधीक्षकों का भी तबादला
राज्य सरकार ने 24 पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया है, जिनमें 16 ट्रेनी डीएसपी और 8 अन्य पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।
कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
- अजीत कुमार सिंह – सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट
- डॉ. देवेंद्र कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, बदायूं
- विजय कुमार राणा – पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू बरेली
- संजय कुमार मिश्रा – पुलिस उपाधीक्षक, उन्नाव
- गिरजा शंकर त्रिपाठी – पुलिस उपाधीक्षक, रायबरेली
- जितेंद्र सिंह कालरा – पुलिस उपाधीक्षक, ईओडब्ल्यू मेरठ
- चंद्रकेश सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी सीतापुर
- आशीष मिश्रा – पुलिस उपाधीक्षक, ललितपुर
इन तबादलों को शासन की प्रशासनिक मजबूती और पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
16 ट्रेनी डीएसपी लिस्ट:-
