Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » सेवानिवृत्ति पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोंड का हुआ भव्य सम्मान।

    सेवानिवृत्ति पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोंड का हुआ भव्य सम्मान।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 18, 2026

    •कुदरहा ब्लॉक के शिक्षकों ने विदाई समारोह में जताया सम्मान और आत्मीयता।

    कुदरहा, बस्ती। न्याय पंचायत बानपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बानपुर परिसर में कुदरहा ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सी.पी. गोंड के सेवानिवृत्ति पूर्व सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्याय पंचायत बानपुर के समस्त शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

    दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

    कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोंड द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इससे पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार एवं न्याय पंचायत प्रभारी हरीश प्रसाद चौधरी ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

    अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई कुदरहा के अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को माल्यार्पण कर विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं शिक्षक संघ के मंत्री डॉ. अनूप कुमार सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गिरि ने अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

    शिक्षकों ने की कार्यशैली की सराहना

    समारोह के दौरान वक्ताओं ने खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोंड के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने मृदुभाषी स्वभाव, कुशल नेतृत्व और सहृदय व्यवहार से सदैव शिक्षकों का विश्वास जीता। उनका मार्गदर्शन शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

    भावुक हुए बीईओ सी.पी. गोंड

    अपने विदाई संबोधन में खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोण्ड भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि कुदरहा ब्लॉक के शिक्षकों ने पठन-पाठन को उच्च स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षकों की मेहनत और समर्पण के कारण विद्यालयों में सकारात्मक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हुआ है।

    बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

    इस गरिमामयी समारोह में विवेकानन्द, वीरेन्द्र चौधरी, चन्द्रकान्त, अवनीश, बृजेश, राजेश यादव, इन्द्र प्रकाश पाण्डेय, पवन कुमार, दीपक कुमार, देवमणि त्रिपाठी, विनोद चौधरी, अतुल शुक्ला, सुभाष कुमार, रामनारायण, अमित चौधरी एवं यशपाल सहित क्षेत्र के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी सी.पी. गोण्ड के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleशूटिंग में दिव्यांश कपरवान ने जीता गोल्ड, जिले का नाम किया रोशन।
    Next Article मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, बच्चों का बढ़ाया उत्साह।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20261

    रिपोर्ट: विजय नागपाल। नंदगाँव। विश्व प्रसिद्ध नंद बाबा मंदिर में शुक्रवार को प्राचीन सनातन परंपरा…

    धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026

    धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202620

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 20263

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.