सुल्तानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 स्थित टोल प्लाजा कालिकागंज चौराहे के समीप शनिवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक रोड के किनारे इधर उधर कबाड़ बीनने का कार्य करता था। शनिवार सुबह वह सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया।
