वृन्दावन। रमणरेती क्षेत्र स्थित अनुग्रह अतिथि गृह का पुनरोद्धारोपरान्त महानवमी के पावन पर्व पर सन्तों, विद्वानों एवं धर्माचार्यों की पावन सन्निधि में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य उदघाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमज्जगद्गुरू श्रीपीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत भास्कर श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुरजी महाराज एवं पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दीप प्रज्ज्वलित करके किया।तत्पश्चात श्रीहनुमद् आराधन मंडल (रजि.) के द्वारा सुन्दर काण्ड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया।साथ ही श्रीहनुमानजी महाराज की दिव्य आरती की गई। श्रीहनुमद् आराधन मंडल (रजि.) के संरक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री…
Author: P.K. Rastogi
•सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, पात्र नागरिकों से नाम दर्ज कराने की अपील। रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी। औरैया। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अक्टूबर, शनिवार को जनपद के सभी निर्धारित मतदेय स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष अभियान की तैयारियों,…
चिल्ह पुलिस की कार्रवाई से परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान, सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने जताया आभार मीरजापुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत चिल्ह पुलिस ने गुमशुदा 13 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई व संवेदनशीलता की सराहना की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चिल्ह पुलिस ने थाना क्षेत्र…
•सपा ने लगाया भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्जापुर राजकुमार दीक्षित द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों को चुनाव में कुछ कमियों के संबंध में बैठक आयोजित करने हेतु फोन के जरिए अवगत कराया गया था। सूचना पर वित्तविहीन शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय महुवरिया पहुंचे थे। वित्तविहीन शिक्षकों को बुलाने की सूचना मिलने पर मिर्जापुर क्षेत्र में प्रचार में भ्रमणशील समाजवादी पार्टी वाराणसी खंड के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव सहित कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सपा मिर्जापुर अशोक यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गुलाबचंद यादव उर्फ मुन्नी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष यादव,…
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि मिर्जापुर विंध्याचल। मां गंगा की अविरल धारा, भक्ति के सुर, आरती की दिव्य लौ और हर ओर गूंजते जयकारों के बीच रविवार की शाम विंध्याचल स्थित अखाड़ा घाट पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित भव्य गंगा आरती में पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा की आरती कर पूजन-अर्चन किया और समस्त देशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर दिव्या मित्तल ने कहा, “मां गंगा की कृपा सभी…
रिपोर्ट: मयंक त्रिपाठी। औरैया। विजयादशमी पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी नुमाइश मैदान में आयोजित रामलीला के लिए करीब 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है जिसका आज दहन किया जाएगा खास बात यह है कि पुतले का निर्माण मुस्लिम कारीगर कर रहे हैं, जो हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रहे हैं। जालौन जिले से आए तीन से चार कारीगर बांस, कागज और बोरियों की मदद से पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसे तैयार करने में करीब 80 हजार से एक लाख रुपये…
•बीजेपी ने मजबूत संगठन के दम पर सुरक्षित सीट पर दो चुनावों में दर्ज की जीत, वर्तमान विधायक गुड़िया कठेरिया समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में विजय दूत(मयंक त्रिपाठी) औरैया सदर विधानसभा सीट पर वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। जिले में मजबूत संगठन और पिछले चुनावों के प्रदर्शन के दम पर भाजपा एक बार फिर सीट पर अपनी स्थिति बनाए रखने की तैयारी में जुटी है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक प्रत्याशी के नाम पर कोई निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन दावेदारों की लंबी सूची ने राजनीतिक चर्चाओं को हवा…
मुकेश धनगर बोले—वोट जनता का अधिकार, मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी मथुरा। मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा निकालेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मुकेश धनगर ने कहा कि लोकतंत्र में वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी रक्षा करना और प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार का सम्मान सुनिश्चित करना जरूरी है। मुकेश धनगर ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव और गली-गली पहुंचकर लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची…
– आधी रात घर में सेंध लगाकर घुसे चोर, 40 हजार रुपये नकद भी उड़ाए – पुलिस के सामने खुलासे की चुनौती सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। बरईखेड़ा गांव में रविवार की देर रात सेंध लगाकर घर में घुसे चोर अलमारी से 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। बेटी की आहट पर नींद खुलने और शोर मचाने से चोर मौके से भाग निकले।…
•जोनल, सेक्टर, माइक्रो ऑब्जर्वर और पीठासीन अधिकारियों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने पर जोर बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर, माइक्रो ऑब्जर्वर और पीठासीन अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्मिकों को उनके दायित्वों और मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्वाचन कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करें, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निर्वाचन…
