मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर मथुरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं शिवासा हाइट्स के निदेशक कृष्णकांत गोयल बेरीवाल को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि बेरीवाल ग्रुप की ओर से कृष्णकांत गोयल बेरीवाल प्रत्येक सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और हर व्यक्ति के दुख-सुख में शामिल होते हैं। उनकी इसी मिलनसारिता, सामाजिक सक्रियता और सेवा भावना को देखते हुए महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने उन्हें मुकुट पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया। सम्मान की…
Author: P.K. Rastogi
•कुलाधिपति किशन चौधरी ने की विद्यार्थियों की सराहना। •उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित। मथुरा। केएम विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का 17 अक्टूबर को भव्य समापन हुआ। इस पूरे एक महीने के दौरान विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के अंतर्गत छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, फल वितरण, दीप प्रज्वलन और स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन…
•उद्योगपति, समाजसेवी और गृहस्थ संत के व्यक्तित्व एवं विचारों पर केंद्रित होगी प्रेस वार्ता। मथुरा। स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 19 अक्टूबर को विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। ‘चर्चा एक यात्रा की, जमीं से अनंत तक’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके प्रेरणादायी जीवन, विचारों, सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत में योगदान को याद किया जाएगा। एमआर ग्रुप (MR Group) एवं स्वीटी परिवार की ओर से आयोजित इस विशेष चर्चा में स्व. सुरेश चंद्र अग्रवाल के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्हें एक सफल उद्योगपति, समाजसेवी और गृहस्थ संत के रूप…
👉 अधिकारीगण संदर्भाे के निस्तारण के उपरान्त आवेदक द्वारा दिये गये फीडबैक की करे समीक्षा-एडीएम। 👉 लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाय-एडीएम। संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर रैकिंग एवं प्रगति के आधार पर आई0जी0आर0एस0, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग के कार्यो/योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, आयुक्त संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा अनिल अग्रवाल को माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि अनिल अग्रवाल मथुरा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी हैं। वे समाज के जनहित कार्यों में हर समय तैयार रहते हैं। गरीब, असहाय लोगों की मदद, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना उनकी पहचान है। उनकी सराहनीय कार्यशैली और समाज सेवा को देखते हुए महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह…
•विशेष परिस्थितियों को छोड़कर निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने की संस्तुति पर रोक, राहत देने पर वैकल्पिक कार्मिक की तैनाती अनिवार्य। मथुरा। विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों, मतदाता सूची पुनरीक्षण और जनगणना सहित अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विशेष एवं अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किसी भी शिक्षक, शिक्षिका, शिक्षामित्र या अनुदेशक को ड्यूटी से मुक्त करने की संस्तुति नहीं की जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मथुरा से 17 अक्टूबर…
•चुनाव प्रभारी नरेश उत्तम पटेल बोले- हर पदाधिकारी मैदान में उतरे, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा- कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही जीत का आधार। रिपोर्ट::मनोज अग्रहरि मीरजापुर। शिक्षक- स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आगामी एमएलसी चुनाव की रणनीति पर गहन मंथन किया गया। बैठक में चुनाव प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष / सांसद फतेहपुर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों के सम्मान, उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। सपा सरकार में सहायता प्राप्त शिक्षकों की…
•सातवें दिन कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण। मनोज अग्रहरि मीरजापुर। विंध्याचल में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान आयोजित नौ दिवसीय विंध्य महोत्सव के सातवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी और नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। मंच मिलने से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। कार्यक्रम में लोकगायकों और…
•चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज मनोज अग्रहरि। मीरजापुर। अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिल्ह पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले में अपराधियों और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक प्रह्लाद यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों…
•तेलियाजोत स्थित पैतृक आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदनाएं। बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती जिले के ग्राम तेलियाजोत स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।…
