रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफल उद्यमियों को सम्मानित किया गया तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृत होने वाले युवाओं को चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उद्यमियों से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बताया। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) श्री पवन सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा सागर गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती नेहा अवस्थी, नगर अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रतिनिधि श्री पंकज पांडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, जिला उद्योग अधिकारी श्रीमती करुणा राय सहित उद्योग विभाग के अधिकारी एवं जिले के सम्मानित उद्यमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सभी उद्यमियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।