आंधी-तूफान और बारिश के बीच अजय राय ने नंगे पांव की गोवर्धन परिक्रमा, देश में शांति-सौहार्द की कामना की।

Spread the love

गोवर्धन/मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय शनिवार को वृंदावन एवं गोवर्धन दौरे पर पहुंचे। सायं लगभग 4 बजे वह वृंदावन स्थित होटल यशोराय रिसॉर्ट (फोगला आश्रम के सामने) पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने श्री बांके बिहारी जी के दर्शन-पूजन किए और सीधे गोवर्धन के लिए रवाना हो गए।

गोवर्धन पहुंचने पर धनगर समाज द्वारा धर्मशाला परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत अजय राय ने दानघाटी मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्री गिरिराज महाराज की नंगे पांव परिक्रमा आरंभ की। परिक्रमा के दौरान उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए।

परिक्रमा के दौरान राधाकुंड क्षेत्र में अचानक आए आंधी-तूफान और तेज बारिश के बावजूद उनकी आस्था अडिग रही। उन्होंने बारिश में भीगते हुए तथा कई स्थानों पर घुटनों तक भरे पानी के बीच परिक्रमा जारी रखी। परिक्रमा का समापन मुकुट मुखारविंद और मानसी गंगा पर दर्शन-पूजन के साथ हुआ।

इस अवसर पर अजय राय ने श्री गिरिराज धरण प्रभु से देश में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने, गरीबों, दलितों और मजदूरों के कल्याण तथा आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की प्रार्थना की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, महासचिव वैद्य मनोज गौड़, उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, करन निषाद, गौरांग अग्रवाल, विपुल पाठक, अशोक निषाद, अरनव चौधरी, संदीप चौधरी, त्रिनेत्र मोहन भारद्वाज, उमर फारूक, गौतम अवाना, सुरेश शर्मा, महेश चौबे, आशीष अग्रवाल, आशिफ कुरैशी, मोनू निषाद, राम निवास यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *