•प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की उपलब्धियों को किया गया रेखांकित
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
सीतापुर। जनपद सीतापुर में आयोजित “सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष” विषयक भव्य गोष्ठी एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गोष्ठी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि बीते 12 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की गौरवशाली यात्रा के प्रतीक हैं। इस दौरान देश में आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण और विकास योजनाओं के माध्यम से व्यापक परिवर्तन देखने को मिला है।
कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा जनहित की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और विकास एवं जनसेवा ही सरकार का प्रमुख ध्येय है।
गोष्ठी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सुशासन एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।