‘राहुल गांधी करोड़ों भारतीयों की उम्मीद हैं’ : विश्वनाथ चौधरी


बस्ती। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनसंपर्क के संकल्प के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बनकटा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों को फल वितरित कर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
फल वितरण के बाद जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि ईमानदारी, संवेदनशीलता और बेहतर भविष्य की उम्मीद रखने वाली नई पीढ़ी के लिए राहुल गांधी एक सशक्त आवाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी और सौहार्दपूर्ण भारत के निर्माण के लिए राहुल गांधी निरंतर संघर्ष कर रहे हैं तथा वे करोड़ों भारतीयों की आशाओं का केंद्र हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में राहुल गांधी देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, वृजेश आर्य, डॉ. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, संदीप श्रीवास्तव एवं अलीम अख्तर ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती है और विपक्ष के नेता के रूप में वे आमजन की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं।
इस अवसर पर साधू शरण आर्य, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, रामधीरज चौधरी, राहुल चौधरी, राज बहादुर निषाद, सोमनाथ संत, जमील कादरी, गंगा मिश्र, राम बचन भारती, मंजू पाण्डेय, उमेश उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, के.के. गोयल, पिन्टू बाबा, सेराज अहमद, विश्वजीत शुभम, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।