हत्या पीड़ित परिवार से मिले मा० विधायक, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिलाया भरोसा।

Spread the love

संतकबीरनगर। बभनी चौराहा पर कोलकी चमरसन निवासी आनंद (पुत्र इंद्रेश) की नृशंस हत्या की सूचना मिलते ही मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी पीड़ित परिवार के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का अपराध करने का साहस न कर सके।

आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं का भरोसा

पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चों के भविष्य को देखते हुए विधायक ने मौके पर ही तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विशेष आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही आश्रित परिजनों, पत्नी एवं बच्चों को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिया।

इस अवसर पर विधायक के साथ आनंद शंकर पाठक, राधेश्याम मौर्य, समीर सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *