सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के भीमापार शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भीमापार स्थित वरिष्ठ कार्यकर्ता बबलू श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी एवं नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव रहे।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि संगठन की सफलता का आधार बूथ स्तर का मजबूत ढांचा होता है। उन्होंने कहा कि जब किसी शक्ति केंद्र की बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक के साथ सदर विधायक, जिला मंत्री, दो-दो पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हों, तो यह स्पष्ट संकेत है कि संगठनात्मक बैठकें कितनी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ समितियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि भीमापार शक्ति केंद्र की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से एक ऐतिहासिक बैठक है।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने सभी बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का स्वयं माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया तथा संगठन की मजबूती के लिए उनके योगदान की प्रशंसा की। बैठक में बूथ समितियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश मणि त्रिपाठी, यस पी अग्रवाल अनुराग श्रीवास्तव, नागेंद्र विश्वकर्मा, मनोज लोधी, ऋषभ त्रिपाठी, देवेंद्र शर्मा, रामसेवक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।