Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मंगलायतन विश्वविद्यालय व आरएमपीएसयू के बीच हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

    मंगलायतन विश्वविद्यालय व आरएमपीएसयू के बीच हुआ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 19, 2026

    अलीगढ़। उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर शिक्षा एवं अनुसंधान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    समझौता ज्ञापन के दौरान आरएमपीएसयू के कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह एवं कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह तथा मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमांडर मनोज के. (रिटा.) और उप कुलसचिव डा. सोनी सिंह उपस्थित रहे।
    एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त शोध परियोजनाएं संचालित करेंगे, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे तथा सेमिनार, कार्यशाला, सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। साथ ही उभरती तकनीकों, स्थानीय उद्योगों के तकनीकी विकास, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सामाजिक उत्थान तथा नवाचार आधारित अनुसंधान पर भी मिलकर कार्य किया जाएगा।

    मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने बताया कि समझौते के अंतर्गत फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास गतिविधियों तथा ई-क्लासरूम, शोध प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट और पुस्तकालय विकास जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

    आरएमपीएसयू के कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह समझौता दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

    मंविवि के कुलसचिव कमांडर मनोज के. (सेवानिवृत्त) ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।

    आरएमपीएसयू के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि समझौता ज्ञापन से दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक, शोध एवं कौशल विकास गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मंविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि यह समझौता विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के नए अवसर सृजित करेगा।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleकांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन।
    Next Article पहली ही कोशिश में सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बलदेव की रिया पांडेय ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    दौड़ में युवाओं ने दिखाया जोश, एकता और फिटनेस का दिया संदेश।

    September 3, 2026

    युवक ने किया पत्नी और बच्चों की गला रेत कर हत्या का प्रयास, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सबको बचाया।

    August 30, 2026

    खेलों के प्रति युवाओं में बढ़ा उत्साह, फिटनेस के साथ प्रतिभा निखारने का दिया संदेश।

    August 28, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    बस्ती मंडल

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 202613

    •चकमार्ग की पैमाइश व राजस्व रिपोर्ट को लेकर मामला गरमाया, शिकायतकर्ता ने स्वतंत्र जांच और…

    संत कबीर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह: 50 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

    September 5, 2026

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    संत कबीर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह: 50 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

    September 5, 2026

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026
    Most Popular

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202613

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 20263

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.