Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » अनायास कृपा हेतु सुदामा सदृश भक्ति कीजिए: राघव ऋषि।

    अनायास कृपा हेतु सुदामा सदृश भक्ति कीजिए: राघव ऋषि।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 20, 2026

    बस्ती। रोडवेज तिराहा स्थित श्रीहरि मैरेज हॉल में ऋषि सेवा समिति, बस्ती के तत्वावधान में आयोजित भागवत कथा के सप्तम दिवस पूज्य ऋषिजी ने कहा कि मनुष्य सुख पाना चाहता है परन्तु सही दिशा में प्रयास नहीं करता है। मनुष्य का स्वभाव है वह बिना किसी प्रयत्न और कष्ट के सुख चाहता है। मनुष्य पुण्य करना नहीं चाहता फिर भी पुण्य के फल की इच्छा रखता है। पाप करता है फिर भी पाप के फल को नहीं चाहता। वेद की ऋचाएं कन्या बनकर प्रभु सेवा करने आई थीं। वेद के तीन काण्ड व एक लाख मंत्र हैं। कर्मकांड जिसमें अस्सी हजार मंत्र जो ब्रह्मचारी के लिए हैं। उपासनाकाण्ड इसके सोलह हजार मंत्र जो गृहस्थ के लिए हैं।भगवान ने सोलह हजार उपासना रूपी वेद की ऋचाओं से विवाह किया। धर्म की मर्यादा में रहकर अर्थोपार्जन एवं गृहस्थ धर्म का पालन करना है।

    सुदामा चरित्र की व्याख्या करते हुए पूज्य राघव ऋषि जी ने कहा कि सुदामा अर्थात् सुंदर रस्सी से बंधा हुआ। माता, पिता, भाई, पत्नी, पुत्र आदि दस रस्सियों से जीवरूपी सुदामा बंधा है। सुदामा जी गरीब थे । जो भगवान को देता नहीं वह गरीब होता है। सुदामा ज्ञानी थे। आजकल ज्ञान केवल अर्थोपार्जन का माध्यम रह गया है ज्ञान का फल धन या प्रतिष्ठा नहीं परमात्मा से मिलना है। सुदामा की पत्नी सुशील महान पतिव्रता थी। गरीब पति की निष्ठा से सेवा करने वाली पत्नी सुशीला । पति पत्नी साथ साथ रहकर प्रभु सेवा करते हैं तो ऐसा गृहस्थ आश्रम संन्यास से भी श्रेष्ठ कहा गया है। भगवान की सेवा पूजा माध्यम है परन्तु लक्ष्य परमात्मा से मिलना है। इसके लिए जीवन में साधना आवश्यक है। सुशीला के आग्रह पर पर साधना रूपी तंडुल पोटली में लेकर सुदामा जी द्वारिका की ओर प्रस्थान किए। दुर्बलता के कारण उन्हें मूर्छा आ गई भगवान ने सोते हुए सुदामा को गरुण के माध्यम से द्वारिका में पहुंचाया। जीव यदि दो कदम प्रभु के लिए आगे बढ़े तो भगवान सौ कदम आगे बढ़ते हैं। इस अवसर पर सौरभ ऋषि ने “अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो” भजन सुनाया तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान मनुष्य के वस्त्र या धन नहीं अपितु निर्मल हृदय देखते हैं।

    सिंहासन पर बिठाकर भगवान ने अपने आंसुओं से सुदामा के चरणों को धोया। ऋषि जी ने बताया कि सुदामा पूर्वजन्म में केवट थे अतः प्रभु ने उनके चरणों को धोया। गरीब होना अपराध नहीं है परन्तु गरीबी में प्रभु को भूल जाना अपराध है। सुदामा पोटली को संकोचवश छुपा रहे थे। भगवान मन में हंसते हैं कि इसने उस दिन चने छुपाए थे और आज तंदुल। जो मुझे देता नहीं उसे मैं भी कुछ नहीं देता। भगवान ने तंदुल का प्राशन कर समस्त विश्व को अन्नदान का पुण्य सुदामा को दिया। सुदामा के ललाट पर विधाता ने लिखा था श्रीक्षय अर्थात् दरिद्र होगा इसे तिलक लगाते हुए भगवान ने उल्टा किया जो यक्ष श्री बन गया अर्थात् कुबेर जैसी संपत्ति। सुदामा की विदाई करते हुए भगवान रुक्मिणी व रानियों के आंखों में आंसू आ गए इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह के आंखों में भी आंसू आ गए।

    कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए ऋषिजी ने कहा कि परमात्मा जीव के मात्र निः स्वार्थ मित्र हैं जीव का परम कर्तव्य है भगवान की सेवा व साधना करे। निष्काम कर्म पाप को जला देता है। इच्छा भक्ति करती है इच्छा ही जीव के पुनर्जन्म का कारण है। जीव को माया ने पकड़ रखा है। जो परमात्मा की जय जयकार करता है वह माया के बन्धन से मुक्त हो जाता है। परीक्षित मोक्ष की चर्चा करते हुए ऋषिजी ने कहा कि परीक्षित रूपी जीव तभी मुक्त होता है जब शुकदेव रूपी गुरु मिलते हैं। प्रभु ने पवित्र विचार करने के लिए पवित्र मन दिया है। पवित्र विचार करने से ही मन शुद्ध होता है। भगवान की लीलाओं का चिन्तन करने से मन पवित्र हो जाता है। जीव व ब्रह्म का मिलन होता है।

    पोथीपूजन एवं व्यासपूजन श्री गोविंद गुप्ता द्वारा सम्पादित किया गया। समिति के सर्वश्री पंकज गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुभाष गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, शंकर दयाल गुप्ता आदि श्रद्धालुओं ने आरती की।

    प्रातः 7:30 से पूज्य ऋषिजी द्वारा जन्मपत्रिका के माध्यम से निःशुल्क ज्योतिषीय परामर्श प्रदान कराया गया। प्रातः 7 बजे से महालक्ष्मी आराधना क्रम हवन द्वारा पूज्य ऋषिजी के संरक्षण में विश्राम हुआ। आज सोमवार को पूर्णाहुति उपरान्त नियत समय पर विविध प्रसंगों पर पूज्य ऋषिजी द्वारा प्रकाश डाला जाएगा तथा इस वर्ष की कथा विश्राम लेगी।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleगुरुवार से भरिये गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर फर्राटा।
    Next Article 22 जुलाई को मनाया जाएगा उपज का स्थापना दिवस, विचार गोष्ठी व शाश्वत सम्मान समारोह आयोजित होगा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    बस्ती पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 पुलिसकर्मियों का हुए स्थानांतरण; देखें लिस्ट।

    September 3, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    बस्ती मंडल

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 202613

    •चकमार्ग की पैमाइश व राजस्व रिपोर्ट को लेकर मामला गरमाया, शिकायतकर्ता ने स्वतंत्र जांच और…

    संत कबीर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह: 50 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

    September 5, 2026

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    संत कबीर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह: 50 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

    September 5, 2026

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026
    Most Popular

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202613

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 20263

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.