मुरादाबाद। जनपद के डी.एन. शर्मा इण्टर काॅलिज बहेड़ी ब्रह्मनान में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। काॅलिज प्रबन्धक पं.राधेश्याम शर्मा तथा प्रधानाचार्य दाऊद अली ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के पश्चात दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं भारत माता गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया।



बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां कविता ,देशभक्ति गीत, योग प्रस्तुति, लघु नाटिका, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए।
पं.राधेश्याम शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का आवाह्न किया और कहा कि देश की एकता अखण्डता और संप्रभुता को बन्धुत्व भाव से मजबूत रखना हम सब देशवासियों का उत्तरदायित्व है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज भारद्वाज, पूर्व ग्राम प्रधान अनवार हुसैन, डा.जाकिर हुसैन, मुशाहिद सैफी, प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह, नजाकत अली, अवधेश कुमार, सीताराम कश्यप, विजय सिंह, मुजाहिद हुसैन, फाकीर हुसैन, सरिता रूहेला, स्वाति, चतुर्थ श्रेणी कार्मिक ओमपाल सिंह, भोले सिंह एवं कमलेश देवी आदि मौजूद रहे। मानवी, शगुन, अदीबा, आफरीन, रहमत, आरिफ एवं आदिल आदि छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रभावना से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दाऊद अली ने किया।


