Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मथुरा में सैनी समाज ने भरी हुंकार अब वोट बैंक नहीं, हिस्सेदारी चाहिए।

    मथुरा में सैनी समाज ने भरी हुंकार अब वोट बैंक नहीं, हिस्सेदारी चाहिए।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 30, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर सैनी समाज का बहुप्रतीक्षित सैनी समाज दिशा संवाद एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को मसानी रोड स्थित नेशनल चैम्बर भवन में बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राम भरोसी चांदी वालों ने की, जबकि कुशल संचालन राम अचल मौर्य ने किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी जी द्वारा शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिराव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
    तत्पश्चात सैनी समाज समाज द्वारा मुख्य अतिथि का परम्परागत साफा, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

    समारोह के प्रथम सत्र में समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया है।

    दिशा संवाद में सैनी समाज के वक्ताओं ने एक स्वर में अपनी पीड़ा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि मथुरा जनपद में सैनी समाज की लगभग डेढ़ लाख की आबादी होने के बावजूद आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने समाज को उसका वाजिब सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी देने का काम नहीं किया है। जिसके कारण सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर समाज पिछड़ता चला गया।

    समाज को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राम अवतार सैनी जी ने कहा कि समाज की प्रगति केवल संख्या से नहीं, बल्कि जागरूकता, शिक्षा, संगठन और नेतृत्व से होती है। हमारा समाज सबसे मेहनतकश समाज है, लेकिन शिक्षा और राजनीतिक चेतना के अभाव में हम अपने संवैधानिक हक-अधिकारों से वंचित रहे हैं। उन्होंने समाज को ललकारते हुए कहा, कब तक हम सिर्फ वोट बैंक बनकर रहेंगे। कब तक हमारी मेहनत का फल दूसरे ले जाएंगे। अब समय आ गया है कि हम सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के लिए जागरूक हों और सशक्त नेतृत्व के साथ मिलकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए एक मंच पर आएं।

    कार्यक्रम में रमेश सैनी, पीतम सैनी अंजलि सैनी, संतोष सैनी, रवि सैनी, राजेश सैनी, बृजलाल सैनी, लक्ष्मन सैनी, मुकेश सैनी, महेश सैनी, जगदीश सैनी, डा.अशोक सैनी, अभिमन्यु सैनी, पवन प्रधान, ओमप्रकाश सैनी, ओमपाल सैनी, काका जी, सुभाष सैनी, बाबू लाल सैनी, बुद्धी लाल सैनी, तोता राम सैनी, मेघश्याम सैनी आदि उपस्थित रहे

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमथुरा में ‘मन की बात’ का उत्साह, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश।
    Next Article 29 साल से भाजपा की विचारधारा पर कायम जहीर अब्बास जैदी, संगठन में बनाई अलग पहचान।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20261

    के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। जीआर एकेडमी, देवदाड़ खलीलाबाद में शिक्षक दिवस के अवसर…

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    समय से पहले बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य पूरा करें कार्यकर्ता : अजय सिंह गौतम

    September 3, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026

    समय से पहले बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य पूरा करें कार्यकर्ता : अजय सिंह गौतम

    September 3, 2026
    Most Popular

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 20263

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 20263

    समय से पहले बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य पूरा करें कार्यकर्ता : अजय सिंह गौतम

    September 3, 20262
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.