•प्रजापति धर्मशाला में शाम सात बजे से सजेगा मां भगवती का दरबार, मध्यरात्रि में होगी महाआरती।
रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।
नजीबाबाद। प्रजापति युवा संगठन के तत्वावधान में 25 अक्टूबर, रविवार को मोहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर के समीप प्रजापति धर्मशाला में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया जाएगा। इसके बाद आमंत्रित भजन गायकों और संगीत मंडलियों द्वारा देवी-देवताओं की स्तुति तथा मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन के दौरान देर रात तक भजन-कीर्तन होगा। कार्यक्रम के समापन पर मध्यरात्रि में माता रानी की महाआरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को भोग एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रजापति युवा संगठन ने नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर माता रानी के दर्शन करने और भजन-कीर्तन में सहभागिता करने की अपील की है।


