प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन।

Spread the love

बस्ती। भारत सरकार ने वर्ष 2026 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे, जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं, वे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी या उनके अभिभावक भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://award.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने पात्र बच्चों एवं उनके अभिभावकों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *