रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मिर्जापुर के तत्वावधान में दिनांक 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को बसंत बहार मैरिज लॉन, मिर्जापुर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज के सम्मानित लोगों ने सहभागिता कर शस्त्र पूजन किया तथा अपनी गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर समाज की वीरता, शौर्य, स्वाभिमान एवं सांस्कृतिक विरासत को स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर दिलीप सिंह गहरवार, जिलाध्यक्ष, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मिर्जापुर ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी सम्मानित नागरिकों, समाज के बंधुओं एवं संगठन के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा में शक्ति, साहस, आत्मसम्मान एवं धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। समाज के सभी लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए आपसी सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे, विनोद सिंह रविंद्रर सिंह धीरेंद्र सिंह राजेश दुबे मधुकर मिश्रा रामसुभग सिंह प्रिंस सिंहडॉक्टर अवनीश सिंह प्रांजल सिंह युवराज सिंह वैभव सिंह सुजीत वर्मा अनिल सिंह गहरवार संदीप सिंह किशन सिंह प्रदीप सिंह धर्मजीत सिंह धवल सिंह अखिलेश सिंह सैकड़ो से अधिक लोगों ने शस्त्र पूजन में उपस्थित रहे


