केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए कहा कि मतदाताओं सुविधा हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित करके नये मतदेय स्थल बनाये गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि संभाजन के लिए योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया गया है की एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों के मध्य यथासंभव सामान्य संख्या में मतदाता हों और कोई भी परिवार न टूटे, तद्नुसार परिवार के सभी सदस्यों को सामान अनुभाग एवं समान स्थान पर रखा गया है, उन्होंने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर 300 से कम मतदाता नहीं है एवं किसी भी मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं है। सभी मतदेय स्थलों पर (ए0एम0एफ0) रैंप, पानी, शौचालय, विद्युत, कुर्सी-मेज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदेय स्थलों पर संभाजन के उपरांत विधानसभा क्षेत्र 312 मेहदावल में प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 569, 313 खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में मध्य स्थलों की संख्या 542, एवं 314-धनघटा (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थलों की संख्या हुई 486 हो गई है, जिस पर समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा सहमति व्यक्ति की गई।
इस प्रकार संभाजन के उपरांत जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1597 हो गई है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा आदित्य यादव, मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ब्रह्मानंद पांडेय, कार्यालय प्रभारी समाजवादी पार्टी मनोहर सिंह, रामभवन शर्मा समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी से अजय कुमार गौतम, जगमोहन चौधरी अपना दल (यस) सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


