रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। पौराणिक एवं धार्मिक महत्व की तपोस्थली दधीचि कुंड क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दधीचि कुंड पहुंचते हैं, लेकिन बंदर अक्सर उन पर झपट्टा मारकर प्रसाद, खाने-पीने का सामान और अन्य वस्तुएं छीन लेते हैं। कई श्रद्धालु बंदरों के हमले में घायल भी हो चुके हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। दधीचि कुंड के पुजारी राहुल शर्मा ने बताया…
Author: P.K. Rastogi
सहजनवा(गोरखपुर)। शासन द्वारा जमीन की रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण को लेकर लागू की गई नई व्यवस्था के विरोध में सहजनवा तहसील परिसर में वकीलों, दस्तावेज नवीसों (दस्तावेज लेखकों) और स्टांप वेंडरों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। नए नियमों के विरोध में कामकाज ठप रहने से तहसील में बैनामा, वसीयतनामा और हिबानामा समेत अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण का कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, शासन की नई व्यवस्था के तहत अब बैनामा, वसीयत और हिबानामा जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए दस्तावेज नवीस (लेखक) की अनिवार्यता को पूरी तरह…
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई सिद्धार्थनगर द्वारा बुधवार को जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी की जिला कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को नमन करते हुए…
कुदरहा, बस्ती। भूमि विवाद में मेहनौना गांव के अधेड़ की पीट कर हत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वान पर मृतक का दूसरे दिन अंतिम संस्कार हुआ। सुबह से पुलिस व तहसील प्रशासन मृतक के स्वजन को मनाने में जुटी थी। मृतक लक्ष्मण निषाद के स्वजन आरोपित के इंकाउटर और घर पर बुलडोजर चलाने की जिद सहित अन्य मांगों पर अड़े थे ।
रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। सीतापुर/रामकोट। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर रामकोट कस्बे में पिछले छह माह से चल रहे सड़क एवं नाला निर्माण कार्य की धीमी प्रगति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई, जब निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. का काफिला भी भीषण जाम में फंस गया। करीब 30 मिनट तक जिलाधिकारी का काफिला जाम में रुका रहा, जिससे निर्माण कार्य की रफ्तार और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क और नाला निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य के कारण प्रतिदिन इस मार्ग पर भारी जाम की स्थिति…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। थाना फरह पुलिस एवं स्वाट/क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ट्रांसफॉर्मर और विद्युत तार चोरी करने वाले 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, परखम गौशाला के पास रात्रि में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना फरह से वांछित एवं 15 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र पोहप सिंह उर्फ कोक सिंह, निवासी ग्राम कुथियाना,…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी के निर्देशानुसार बीते मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद के अधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए जनपद मथुरा में स्टेट बैंक चौराहा, बी0एस0ए0 कॉलेज एवं भूतेश्वर चौराहे क्षेत्र के आस-पास संचालित हो रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों यथा- रेस्टोरेन्ट, होटल एवं विशेष रूप से कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालय आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी मानकों, सुरक्षा मानकों एवं आपातकालीन निकासी व्यवस्था तथा आवश्यक अनापत्तियों की गहनता पूर्वक जांच की गई। जांच में पाया गया…
•निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की उठी मांग। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुई हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा बुधवार को गोपाल मंदिर, नारायण दास ट्रस्ट, जयसिंहपुरा, मथुरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने दिवंगत विद्यार्थियों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम का प्रारंभ दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (एबीपीए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल से मुलाकात कर फार्मेसी संवर्ग एवं शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपते हुए प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा की जा रही कई विसंगतियों को तत्काल दूर करने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि परिषद की कुछ नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों के कारण फार्मेसी शिक्षकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने फार्मेसी के शिक्षकों…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गांव यौरा स्थित श्री बाला जी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथावाचिका अनुप्रिया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं को ध्रुव चरित्र एवं भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथावाचिका अनुप्रिया किशोरी जी ने कहा कि भगवान की कथा का नियमित श्रवण करने से मन को शांति प्राप्त होती है और व्यक्ति का जीवन आध्यात्मिक मार्ग की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि मात्र पांच वर्ष की आयु में बालक ध्रुव अपनी…
