•मुख्यमंत्री से मिलकर मथुरा के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का करूंगा प्रयास, प्रेस क्लब के लिए भी कराई जाएगी व्यवस्था •पत्रकार अपनी खबरों में ब्रजभाषा का भी करें समावेश : डॉ. बबीता सिंह चौहान •एनयूजेआई एवं ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 34वां पत्रकारिता दिवस समारोह एवं संगोष्ठी सम्पन्न रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) एवं ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 34वें पत्रकारिता दिवस समारोह के अवसर पर पत्रकारिता की वर्तमान दशा, दिशा एवं चुनौतियों विषय पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, पत्रकारों…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। बलदेव। नगर की प्रतिभाशाली छात्रा रिया पांडेय ने पहली ही कोशिश में आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों तथा नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सफलता की सूचना मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिया पांडेय पुत्री सोनदेव पांडेय निवासी बलदेव शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं निरंतर कठिन परिश्रम को दिया है। रिया ने बताया कि सीए…
अलीगढ़। उच्च शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलायतन विश्वविद्यालय और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर शिक्षा एवं अनुसंधान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समझौता ज्ञापन के दौरान आरएमपीएसयू के कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह एवं कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह तथा मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलसचिव…
•केक काटकर व मिठाई वितरित की, नेताओं ने दी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन शुक्रवार को सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि राहुल गांधी सत्य, साहस, संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय…
•सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी अब डिजिटल माध्यम से होगी उपलब्ध रिपोर्ट: विजय नागपाल। लखनऊ/मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिजिटल संचार को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारंभ किया है। चैनल का लोकार्पण 18 जून को लोक भवन, लखनऊ में सूचना निदेशक विशाल सिंह एवं अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर निर्माता (फिल्म) अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विभाग के अनुसार ‘सूचना…
•केंद्र सरकार के विश्वास, विकास, संवेदनशील, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हुए। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा । शुक्रवार को प्रदेश के माननीय मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति श्री मनोज कुमार पाण्डेय ने आज दिनांक 19 जून 2026 को भूरेलाल इंटर कॉलेज, पानीगांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय नागरिकों, ग्रामवासियों एवं जनपदवासियों को केंद्र सरकार के विश्वास, विकास, सफल, संवेदनशील, सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के संबंध में उपलब्धियों को बताया। उन्होंने चौपाल में लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश…
•दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन का वाराणसी सिटी तक हुआ विस्तार •रेल मंत्री ने कहा—11 मई को किया वादा समय पर निभाया। छपरा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार ट्रेन सेवा का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार का भी शुभारंभ किया। रेल मंत्रालय के अनुसार इन नई सेवाओं से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को दिल्ली सहित अन्य प्रमुख शहरों के लिए बेहतर, सुरक्षित और किफायती रेल संपर्क…
•कहा—सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य, जैविक खेती अपनाने का किया आह्वान। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पाण्डेय ने धर्मनगरी वृन्दावन पहुंचकर ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की। मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने…
•ग्रामीणों ने लगाया सुविधा शुल्क लेकर काम कराने का आरोप, पात्रों को योजनाओं का लाभ मिलने में हो रही देरी। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रित (सीतापुर)। विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत जसरथपुर में तैनात पंचायत सचिव की कार्यशैली इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने सचिव पर सरकारी कार्यों में निजी मुंशियों की तैनाती कर मनमाने ढंग से कार्य कराने तथा शासन-प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. द्वारा सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी कार्य केवल अधिकृत कर्मचारियों से ही…
•मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल मुरादाबाद। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर ग्राम पंचायत बहेड़ी ब्रह्मनान स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 5:00 से 6:00 बजे तक योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार के निर्देशन में क्षेत्रवासियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, मुद्राओं एवं ध्यान का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। योगाभ्यास के दौरान ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, रिस्ट चालन, कटिचक्रासन, सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तानासन, दंडासन, वज्रासन, मयूरासन, पवनमुक्तासन, धनुरासन, सर्वांगासन, उत्तानपादासन तथा अन्य योगासनों का अभ्यास…
