केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जनपद के खलीलाबाद निवासी एवं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कार्यरत एक कर्मचारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई है। प्रार्थी त्रियुगी नारायण दूबे ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 27 मई 2026 को खलीलाबाद बाईपास ओवरब्रिज के नीचे हुई घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे के आरोपी हेमंत तिवारी एवं उनके सहयोगी लगातार उन पर समझौते और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। प्रार्थना…
Author: P.K. Rastogi
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब के तत्वावधान में 19 जून को प्रातः 10 बजे बृजवासी रॉयल होटल के सभागार में हिंदी पत्रकारिता विषय पर एक विशाल पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, देश के वरिष्ठ पत्रकारों तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। ब्रज प्रेस क्लब के…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा है कि मऊ, मधुबन और पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं को मजबूत और जनोपयोगी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने तथा यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि के उद्देश्य से केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष पूर्वांचल की रेल सेवाओं के…
लखनऊ। राजधानी में स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों और पुलिसकर्मियों पर रौब गांठने वाले एक शातिर युवक को थाना महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न केवल चाय दुकानदार से विवाद कर रहा था, बल्कि पुलिस टीम को भी धमकाते हुए खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी बताकर सलामी न देने पर सवाल उठा रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 की रात थाना महानगर क्षेत्र के गोल…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश में बनाए गए हर कॉरिडोर और चौड़ीकरण परियोजना के पीछे बड़े पैमाने पर घपले और भ्रष्टाचार की आशंका है। उन्होंने मांग की कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संचालित सभी प्रमुख कॉरिडोर और चौड़ीकरण परियोजनाओं की बहुसदस्यीय न्यायिक जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी ट्रस्टी, समिति सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी अथवा विकास प्राधिकरण के पदाधिकारी को किसी भी स्तर पर संरक्षण न दिया जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि इतने बड़े स्तर के घोटाले…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लघु पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से पहली बार पशुपालन विभाग एवं एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) के संयुक्त तत्वावधान में ‘यू.पी. स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह कॉन्क्लेव 17 एवं 18 जून 2026 को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मॉर्स ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भेड़, बकरी एवं सूकर पालन क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार सृजन, उद्यमिता संवर्धन तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए नई संभावनाओं को तलाशना है।कॉन्क्लेव का उद्घाटन प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा…
•सीओ ने कम्यूनिटी पुलिसिंग टीम के साथ किया जनसंवाद•समाज का हर एक नागरिक पुलिस को अपना मित्र समझे। बस्ती। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम नागरिकों के साथ पुलिस के संबंधों को और अधिक मधुर बनाने के उद्देश्य से हर्रैया की पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने कस्बे में व्यापारियों, महिलाओं व बजुर्गों के साथ जनसंवाद किया। कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम के साथ किए गए इस संवाद में सीओ ने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और प्रबुद्धजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के आदेश पर…
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के माली टोला में अपने पिता के घर पर रह रही संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के लड़ुआ महुआ झुगिया गांव में तौफीक अंसारी के साथ व्याही सायमा खातून ने पति के द्वारा मिल रही धमकियों से अपने और नात रिश्तेदारों के रक्षा की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में सायमा खातून ने कहा है कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और मामला अदालत में लम्बित है। उसके पति जबरिया सुलह के लिये दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि सुलह नहीं करोगी तो तुम्हारी बहन…
बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी चन्द प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय केशरी सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि उनके गाटा संख्या 493 डीही आबादी में टावर लगा है किन्तु गांव के ही पट्टीदार प्रेमनरायन सिंह और उनके पुत्र मनोज सिंह फर्जी शिकायत करके टावर को हटवाने का षड़यंत्र कर रहे हैं। चन्द प्रताप सिंह के पुत्र शिव सिंह ने मंगलवार को डीएम को पत्र सौंपा और मांग किया कि उनके पिता की जमीन से टावर न हटवाया जाय और षड़यंत्र करने वाले विरोधिों के प्रति कार्रवाई की जाय। शिव सिंह ने बताया कि जीओ…
•अनुपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र उपस्थिति सुधारने के दिए सख्त आदेश रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने मंगलवार को विकास खंड पिसावां के कई प्राथमिक विद्यालयों एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहद कम पाई गई तथा सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय वजीरनगर (कम्पोजिट) के निरीक्षण के दौरान कुल छह अध्यापकों एवं…
