सहजनवा। तहसील क्षेत्र के पाली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन पर भाजपा नेता देवानंद शुक्ल ने उपभोक्ताओं से अवैध वसूली और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मुख्य अभियंता को शिकायती पत्र भेजकर लाइनमैन पर कारवाई की मांग भी की है। मुख्य अभियंता को भेजे गये शिकायती पत्र में भजपा ने आरोप लगाया गया है कि संविदा पर तैनात लाइनमैन व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति अत्यंत अभद्र है। बिजली संबंधी समस्या को लेकर उसके पास जाते हैं, वह अपशब्दों का प्रयोग करता है और धमकी देता है। नया कनेक्शन जोड़ने, मीटर बदलने या फॉल्ट ठीक करने के नाम पर वह…
Author: P.K. Rastogi
सहजनवा। किसानों के खेतों तक पानी पहुँचाकर उनकी फसलों को लहलहाने के सरकार के दावों को सिंचाई विभाग के जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं। सरकार एक तरफ जहाँ नहरों का जाल बिछाने की बातें कर रही है, वहीं सहजनवा क्षेत्र में विभाग की मनमानी और लापरवाही के कारण पिछले नौ वर्षों से एक नहर का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। स्थिति यह है कि कुछ दूरी तक खोदी गई नहर को नाराज किसानों ने मिट्टी से पाट दिया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने आज तक मौके पर जाकर सुध लेने की जहमत नहीं उठाई। इसके चलते क्षेत्र के…
•पुलिस कर्मियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। सिद्धार्थनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन. के साथ अम्बेडकर सभागार विकासभवन में यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन पर एक दिवसीय जिलास्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीआईजी बस्ती द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक आधारित हिंसा एवं अन्य सामाजिक जोखिमों से संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने, ऐसे मामलों में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करते…
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र के बाजरडीह स्थित सतपाल इंडियन गैस एजेंसी के सामने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गैस आपूर्ति की समस्या से नाराज उपभोक्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (सिद्धार्थनगर-बस्ती मार्ग) पर जाम लगा दिया। अचानक हुए जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार गैस वितरण व्यवस्था को लेकर लंबे समय से उपभोक्ताओं में असंतोष बना हुआ है। आरोप है कि गैस सिलेंडर प्राप्त करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी समस्या से…
•हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार के अवसर पर गल्ला मंडी गेट के सामने स्थित हनुमान मंदिर में राजू चाचा मिष्ठान भंडार के तत्वावधान में भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान हनुमान का पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान हनुमान पूजन, हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड का श्रद्धापूर्वक पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। राजू…
•स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर उपेक्षा का लगाया आरोप, जल्द समाधान की मांग। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका क्षेत्र के सीताकुंड वार्ड नंबर-4 में लंबे समय से उखड़े पड़े खड़ंजे और दधीच कुंड क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, वार्ड नंबर-4 में खड़ंजा लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना…
•कैंसर, मोटापा, किडनी एवं प्रोस्टेट रोगों के आधुनिक उपचारों पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव। रिपोर्ट: विजय नागपाल। आगरा। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आगरा ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा के सहयोग से एक भव्य कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में हो रही नवीनतम प्रगति, उन्नत उपचार पद्धतियों तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन संबंधी जानकारी चिकित्सकों और स्वास्थ्य समुदाय तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) के प्रिंसिपल एवं डीन प्रो. डॉ. प्रशांत गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि यथार्थ ग्रुप ऑफ…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की केंद्र एवं राज्यस्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 1682 छात्र/छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों का सम्मान समारोह लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया। प्रदेश स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मेधावियों को सम्मानित किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ मेहनत करने हेतु प्रेरित किया गया। उनके द्वारा संबोधन में अवगत कराया गया कि बालिकाओं का रिजल्ट…
•अखिल भारतीय समता फाउंडेशन व महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति ने सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति, मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश में बिजली दरों में वृद्धि तथा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर श्रद्धांजलि दी और बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के नाम पर बिजली महंगी की जा रही है तथा प्रीपेड स्मार्ट मीटर जबरन…
•अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और अनधिकृत ई-रिक्शा पर चलेगा अभियान, उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मथुरा एवं वृंदावन की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बीते दिवस गीता शोध संस्थान, वृंदावन स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप,…
