बस्ती। जनपद के गौर विकास खंड क्षेत्र निवासी अनिल पांडेय को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने उन्हें बस्ती जिले में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र में निर्देशित किया गया है कि अनिल पांडेय पिछड़े वर्ग से जुड़े लोगों की समस्याओं को समझने, उनके समाधान में सहयोग करने तथा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही वे समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में…
Author: P.K. Rastogi
कुदरहा(बस्ती)। विकास क्षेत्र कुदरहा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुई चहारदीवारी का शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनूप कुमार तथा खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आलोक कुमार पंकज ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन को शीघ्र नई चहारदीवारी के निर्माण का आश्वासन दिया तथा छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि गत 29 अप्रैल को आए भीषण आंधी-तूफान में विद्यालय की बाउंड्रीवाल का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। घटना के लगभग एक माह बाद अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। इस…
•सुंदरकांड पाठ के दौरान सभी श्रद्धालु नाचते झूमते नजर आए। नौहझील। श्रीशिव श्रृंगऋषि सेवा समिति सीगोनी के तत्वावधान में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित गांव रामगढ़ी बिजली घर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड का पाठ श्री चमन बिहारी महाराज जी के द्वारा गाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कर्मचारियों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया तथा क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और भगवान श्रीराम व…
•पत्रकारों की एकजुटता ही सम्मान और अधिकारों की कुंजी : राजेश यादव •निडर और निर्भीक होकर करें पत्रकारिता- कृष्ण प्रताप सिंह सिद्धार्थनगर। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजेए) की डुमरियागंज तहसील इकाई द्वारा तहसील कार्यालय परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राजेश यादव ने की, जबकि संचालन देवानंद पाठक ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए आईजेए के प्रदेश उपाध्यक्ष (पूर्वांचल) हाशिम रिजवी ने पत्रकारों से निष्पक्ष, निडर और निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया। ।उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ हैं और उन्हें सत्य…
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार सिद्धार्थनगर ने उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य मानकों के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक साथ तीन अंतरराष्ट्रीय ISO प्रमाण पत्र प्राप्त कर न केवल जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश कारागार विभाग को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि कारागार प्रशासन की पारदर्शी कार्यप्रणाली, अनुशासित व्यवस्था, नवाचारों तथा बंदियों के कल्याण के प्रति समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में जिलाधिकारी महोदय शिवशरणप्पा जी. एन. (Shivasharanappa G. N.) द्वारा जेल अधीक्षक श्री सचिन वर्मा को ISO 9001:2015, ISO 14001:2015 तथा ISO 45001:2018 के प्रमाण पत्र प्रदान किए…
सहजनवां। जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर एक मनबढ़ ने दलित महिला को घर में खींच लिया। महिला की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसका कपड़ा फाड़ दिया।पीड़िता के मुताबित घटना में आरोपी की पत्नी और उसके बच्चों ने भी साथ दिया।मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। ग्राम सीहापार प्रधान टोला निवासी कमलावती कन्नौजिया पत्नी चंद्रिका कन्नौजिया ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह किसी काम से गांव में गई थीं।छविनाथ यादव के घर के सामने से गुजरते समय जमीन के एक पुरानी रंजिश को लेकर उसकी पत्नी…
प्रतीकात्मक फोटो
सिद्धार्थनगर। इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके दो वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी दिनेश साहनी की पत्नी दुर्गावती (42) अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से ढेबरुआ स्थित अपने मायके जा रही थीं। उनके साथ उनका दो वर्षीय पुत्र पल्लू भी मौजूद था। अभी वे इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर राजकीय महाविद्यालय चौखड़ा के सामने पहुंची ही थीं कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे…
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आगामी एक वर्ष के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, वन विभाग, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी परिणाम के रूप में प्रदर्शित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने…
सहजनवा(गोरखपुर)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार तथा आईजीएल के प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचआर एवं एडमिन हेड दशरथ मिश्रा ने की। अपने संबोधन में सहायक आबकारी आयुक्त ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि…
