•के.डी. मेडिकल कॉलेज में हुआ सतत् चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम•प्रदेश के विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की रही प्रतिभागिता मथुरा। केडी विश्वविद्यालय के चिकित्सा-शिक्षा संस्थान केडी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा मंगलवार को मेडिसर्च-2026 के तहत अनुसंधान पद्धति और जैवसांख्यिकी पर सतत् चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमई में मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) श्याम सिवासामी पब्लिक हेल्थ डेंटेस्ट्री मीनाक्षी अम्मल डेंटल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल चेन्नई ने विभिन्न मेडिकल और डेंटल कॉलेज के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं तथा संकाय सदस्यों को बताया कि स्वास्थ्य विज्ञान और चिकित्सा अनुसंधान में जैवसांख्यिकी का बहुत महत्व है। इससे चिकित्सकों…
Author: P.K. Rastogi
कुदरहा(बस्ती)। भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विधानसभा महादेवा के भावी विधायक प्रत्याशी एवं समाजसेवी तेजा जी ने मंगलवार को कुदरहा बाजार में प्याऊ स्टाल लगवाकर लोगों को ठंडा पानी पिलाया। प्याऊ स्टाल पर बाजार से गुजर रहे राहगीरों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और ग्रामीणों ने रुककर ठंडा पानी पिया तथा इस पहल की सराहना की। भीषण गर्मी के बीच इस सामाजिक कार्य से लोगों को काफी राहत मिली। इस दौरान तेजा जी ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा…
मथुरा। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के कुल हिंद सदर डॉ. शेख ने ईदुल अजहा के अवसर पर मुस्लिम समाज से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 28 मई को देशभर में ईदुल अजहा का पर्व मनाया जाएगा, जो मुसलमानों का एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है। डॉ. शेख ने कहा कि बकरा ईद पैगंबर हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और कुर्बानी की याद में मनाई जाती है। इस दिन मुसलमान अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी देकर त्याग, भाईचारे और दान का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि…
कुदरहा। धनघटा संतकबीर नगर निवासी दुर्गा प्रसाद सोनी सोमवार रात अपनी पत्नी और बहन के साथ लखनऊ से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। लौटते समय कलवारी थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर छरदही स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास उनकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। दुर्गा प्रसाद सोनी ने बताया कि रात में आंधी-बारिश के बीच वाहन चलाते समय उन्हें नींद आने लगी, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे चालक समेत उनकी पत्नी व बहन को…
•बिजली बहाली न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन की चेतावनी। संवाददाता : सूरज मौर्य सराय ममरेज/प्रयागराज। थाना सराय ममरेज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठटा (पोस्ट ऑफिस उग्रसेनपुर) में 13 मई को आए तेज आंधी-तूफान के दौरान मुख्य विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर गिर जाने से पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। घटना के दो सप्ताह से अधिक दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार तेज तूफान के दौरान लोहे का भारी विद्युत पोल तथा ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई…
राहुल मिश्रा, संवाददाता। मिश्रिख, सीतापुर। प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत चुनाव तत्काल न कराकर वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही गांव का प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय से प्रधानों में खुशी का माहौल है। शासन के इस फैसले को लेकर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने स्वागत जताया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आगामी पंचायत चुनाव वर्ष 2027 में कराए जाने की संभावना व्यक्त की गई है। तब तक वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में कार्य करते हुए गांवों में विकास कार्यों को आगे…
बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बैठक मंगलवार को सक्सेरिया इंटर कॉलेज में संरक्षक डॉ रामनरेश सिंह मंजुल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर के रणनीति तैयार की गई। साथ ही पिछली बैठक में हुई कार्रवाई की पुष्टि की गई। बैठक में जनपद के समस्त प्रधानाचार्य से प्राप्त सदस्यता शुल्क को सुरक्षित रखने के लिए जनपदीय मंत्री हरिराम बंसल एवं कोषाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खाता खोलना के लिए अधिकृत किया गया। जनपदीय मंत्री हरिराम बंसल को संपूर्ण करवाई पूरी करने की जिम्मेदारी दी गई। बस्ती मंडल में कार्यरत कार्यवाहक प्रधानाचार्य जो…
•कुदरहा ब्लॉक परिसर में प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख का किया स्वागत कुदरहा(बस्ती)। ग्राम प्रधानों को गांव का “प्रशासक” बनाए जाने की घोषणा के बाद कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी भूमिका…
सहजनवा। गीडा थाना क्षेत्र के नगवा के पास गाड़ी ओवरटेक करने के मामूली विवाद में कार चालक पर जानलेवा हमला करने और कार को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। क्या था पूरा मामला मिली जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के मैरियागढ़ (विष्णु मंदिर) के रहने वाले अंकित उपाध्याय पुत्र तंगुनाथ उपाध्याय सोमवार सुबह करीब…
•शैक्षिक एवं अकादमिक सहयोग को मिलेगा नया विस्तार सहजनवां। स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवां एवं दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मध्य सोमवार को शैक्षिक एवं अकादमिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के अंतर्गत दोनों महाविद्यालय संयुक्त रूप से शैक्षिक गतिविधियों, शोध कार्यों, सेमिनार, कार्यशालाओं, व्याख्यानमालाओं, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान कार्यक्रमों तथा कौशल विकास से संबंधित आयोजनों का संचालन करेंगे। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं शोध के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार पाल ने…
