•पवन शर्मा, हरिशंकर राजू यादव एवं श्याम शर्मा ने मतदाता पर्ची वितरण अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं से किया संपर्क
मथुरा। बुधवार को आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मतदाता संपर्क एवं वोटर पर्ची वितरण अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में महानगर प्रभारी पवन शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर वोटर पर्चियां वितरित की गईं। अभियान में महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर महानगर प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ मतदाताओं से संपर्क करें तथा मतदाता पर्चियों के वितरण सहित निर्वाचन से संबंधित आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र मतदाता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क और संवाद महत्वपूर्ण हैं।
महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। अधिवक्ताओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्नातक मतदाताओं तक पहुंचकर पर्चियां वितरित की जा रही हैं, जिससे निर्वाचन संबंधी जानकारी मतदाताओं तक पहुंच सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
वहीं, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि मतदाता संपर्क अभियान के माध्यम से विभिन्न वर्गों के मतदाताओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है। वोटर पर्चियों का वितरण निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधानसभा शिक्षक संयोजक योगेश आवा, सह-संयोजक नितिन शर्मा, महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, महानगर उपाध्यक्ष संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, लोकेश तायल, पार्षद हनुमान गुर्जर, विकास दिवाकर, पूर्व पार्षद रामदास चतुर्वेदी, एडवोकेट हरिओम शर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, धर्मेंद्र चौधरी, बबलू सैनी, नितिन चतुर्वेदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


