केके मिश्रा संवाददाता।
संतकबीरनगर / गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक MLC चुनाव में योगी के गढ़ गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
भाजपा के 4 बार के विधान परिषद सदस्य एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी को अपना खुला समर्थन दे दिया है।
देवेंद्र प्रताप सिंह के इस फैसले को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनके समर्थन के बाद गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी की स्थिति और मजबूत हो गई है।
समाजवादी पार्टी के जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षक वर्ग लगातार भाजपा की नीतियों से नाराज है और इस बार शिक्षक MLC चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी समर्थन मिल रहा है।


