Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » कृष्ण जन्मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संकेत, प्रतिनिधित्व का मामला हाईकोर्ट भेजने के संकेत।

    कृष्ण जन्मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संकेत, प्रतिनिधित्व का मामला हाईकोर्ट भेजने के संकेत।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 14, 2026
    Vijaydoot News

    •महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा—प्रतिनिधित्व का प्रश्न प्रक्रिया का हिस्सा, मूल वाद पर जारी रहेगी न्यायिक लड़ाई

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई हुई। इस दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने संकेत दिया कि भगवान श्रीकृष्ण के सभी भक्तों की ओर से मुकदमा लड़ने के प्रतिनिधित्व से जुड़े मामले को दोबारा इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा जा सकता है।
    हालांकि, इस संबंध में कोई अंतिम आदेश पारित नहीं हुआ और सुनवाई करीब दो सप्ताह के लिए टाल दी गई।

    हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की आपत्ति मुख्य रूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जुलाई 2025 के आदेश को लेकर रही। हाईकोर्ट ने सूट नंबर 17 के वादियों को भगवान श्रीकृष्ण के सभी भक्तों के लाभ के लिए प्रतिनिधि क्षमता में मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इसी आदेश को सूट नंबर एक के वादियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

    नोटिस नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट की आपत्ति
    सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट को सूट नंबर एक के वादियों को स्पष्ट रूप से नोटिस देना चाहिए था कि वह भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के प्रतिनिधित्व के प्रश्न पर निर्णय करने जा रहा है। पीठ ने मौखिक रूप से यह भी टिप्पणी की कि सूट नंबर 17 में दाखिल आवेदन का विषय कुछ और था, जबकि हाईकोर्ट ने उससे आगे जाकर प्रतिनिधित्व का निर्णय कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस रुख के बाद संकेत मिले हैं कि प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर दोबारा हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

    महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया अहम कानूनी पड़ाव
    हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रतिनिधित्व का प्रश्न मुकदमे की प्रक्रिया से जुड़ा विषय है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मूल विवाद पर हिंदू पक्ष की कानूनी लड़ाई अपने स्थान पर जारी रहेगी।

    उन्होंने कहा कि न्यायालय के समक्ष पक्षकारों के अधिकार और दावों का विधि के अनुसार परीक्षण होना महत्वपूर्ण है।

    उनके अनुसार, प्रतिनिधि क्षमता को लेकर यदि प्रक्रिया संबंधी कोई कमी सामने आई है तो उसे विधिक प्रक्रिया के तहत दूर किया जा सकता है। इससे श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मूल दावे पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
    पिछली सुनवाई में विभिन्न पक्षों के बीच विवादित स्थल को लेकर संभावित समझौते पर बातचीत होने की बात अदालत के समक्ष रखी गई थी। बुधवार को पीठ ने अन्य पक्षों से भी इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित 18 मुकदमे इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित हैं। इनमें 15 मुकदमों को एक साथ जोड़कर सुनवाई की जा रही है, जबकि अन्य मुकदमे अलग सूचीबद्ध हैं। सूट नंबर 17 भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से ‘नेक्स्ट फ्रेंड’ के माध्यम से दाखिल किया गया था।
    जुलाई 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मुकदमे के वादियों को भगवान श्रीकृष्ण के सभी भक्तों के लाभ के लिए प्रतिनिधि क्षमता में मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इसी आदेश को सूट नंबर एक के वादियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

    अब अगली सुनवाई पर टिकी नजर
    बुधवार की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम आदेश नहीं दिया। पीठ ने मामले को करीब दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। अब अगली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि प्रतिनिधित्व का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट स्वयं तय करता है अथवा इसे आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेजा जाता है।

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद की कानूनी लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट का यह रुख फिलहाल प्रतिनिधित्व के प्रश्न तक सीमित है। मूल विवाद पर न्यायालय की ओर से कोई अंतिम निर्णय नहीं दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमथुरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर।
    Next Article आयुष योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन गौ-संरक्षण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

    October 29, 2026

    मिश्रिख सीएचसी में गंदगी का अंबार, तीन साल से ऑक्सीजन प्लांट खराब होने का आरोप।

    October 29, 2026

    संदना थाने में भ्रष्टाचार के आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग।

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन गौ-संरक्षण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

    By P.K. RastogiOctober 29, 20261

    मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने मथुरा जनपद के बदौता में निर्माणाधीन वृहद…

    मिश्रिख सीएचसी में गंदगी का अंबार, तीन साल से ऑक्सीजन प्लांट खराब होने का आरोप।

    October 29, 2026

    मिश्रिख तहसील में जनसुविधा केंद्रों पर अवैध वसूली के आरोप।

    October 29, 2026

    संदना थाने में भ्रष्टाचार के आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग।

    October 29, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन गौ-संरक्षण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

    October 29, 2026

    मिश्रिख सीएचसी में गंदगी का अंबार, तीन साल से ऑक्सीजन प्लांट खराब होने का आरोप।

    October 29, 2026

    मिश्रिख तहसील में जनसुविधा केंद्रों पर अवैध वसूली के आरोप।

    October 29, 2026

    संदना थाने में भ्रष्टाचार के आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग।

    October 29, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026164

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026107

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.