Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » मा0 विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में किसान दिवस का हुआ आयोजन।

    मा0 विधायक धनघटा एवं डीएम की उपस्थिति में किसान दिवस का हुआ आयोजन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiMay 20, 2026

    केके मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान जी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

    किसान दिवस के आयोजन पर आए हुए समस्त कृषकों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कृषक संगठन के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले बैठक की आख्या प्रस्तुत की गई एवं पिछली बैठक में हुई समस्याओं के समाधान के विषय में अवगत कराया गया।

    श्री राजेंद्र राय द्वारा पिछली बार शिकायत की गई थी उनके 10 कुंटल धान का भुगतान नहीं हुआ जिस पर आर एम ओ द्वारा कहा गया है कि समस्त भुगतान किया जा चुका है।

    श्री राजमणि राय गांव साखी विकास खंड सांथा द्वारा अवगत कराया गया था कि उनकी खेती कई गांव में है परंतु फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है जहां उनका आधार है इस पर उप कृषि निर्देशक द्वारा तत्काल संबंधित कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा मिलकर फार्मर रजिस्ट्री करने हेतु कृषि विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

    समस्या के क्रम में श्री राम जन्म चौधरी द्वारा कहा गया की 1000 वोल्ट का तार नीचे है लेकिन विद्युत विभाग से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विद्युत विभाग से कोई उपस्थित नहीं हुआ था मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

    श्री रामदास यादव द्वारा बताया गया की जंगली जानवर एवं नीलगाय द्वारा फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है जिससे किसानों को समस्याएं हो रही हैं इस पर वन विभाग के अधिकारी को समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए।

    श्री राम सागर चौधरी ग्राम मलोरना ने कहा कि उनके गांव में 11000 बोल्ट का तार लटका हुआ है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया गया कि तत्काल कार्रवाई करें | ग्राम मैलोर्ना में प्रस्तावित आवास विकास कॉलोनी के होने वाले निर्माण पर आज अधिकांश गांव वाले उपस्थित हुए जिन्होंने आशंका व्यक्त की हमारी जमीन का अधिग्रहण हो सकता है जो कि उचित नहीं है एवं हमें अपनी जमीन नहीं देनी है।

    इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया की जमीन खरीद खरीदने की प्रक्रिया सहमति के आधार पर होती है इसमें कृषक की पूरी बात का ध्यान रखा जाता है और इसका पुनः परीक्षण लखनऊ में बोर्ड बैठक में होता है| बघौली के श्री गणेश चौधरी ने कहा कि पेट्रोल पंप पर डीजल डिब्बे में नहीं मिला जैसे खेती के कार्य बाधित हो रहा है| इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि इस वक्त वर्तमान में डीजल एवं पेट्रोल सप्लाई की समस्या नहीं है।

    भारतीय किसान संघ मेहंदावल के श्री अविनाश सिंह ने कहा कि एन एच 328 में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा भी नहीं मिला जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अवगत करा गया कि मुआवजा दिया जा चुका है एवं अग्रिम प्रक्रिया चल रही है।

    श्री राम दरस यादव द्वारा कहा गया कि जनपद की समस्त नहरे सूखी हुई हैं और खेती का कार्य आने वाले समय बाधित हो रहा है जिस पर नहर विभाग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की 25 तारीख से नहरों में पानी आ जाएगा एवं पानी चलना प्रारंभ हो जाएगा।

    ग्राम तरयापार विकास खंड नाथ नगर के कृषक यशवर्धन ने कहा उद्यान विभाग द्वारा उनके यहां 500 पेड़ लगाए गए हैं लेकिन उसे पर विद्युत की व्यवस्था न होने के कारण पानी की समस्या हो रही है जिससे सभी पेड़ सूखने की कगार पर हैं, श्री हृदय राम ग्राम सक्रेचा विकास खंड नाथनगर द्वारा अवगत कराया गया कि उन का घर कुआनो कैनाल से निकली जयराम टूटी माइनर दक्षिण पटरी पर बना है| प्रार्थी नहर पर विद्युत पोल के सहारे आता जाता है विद्युत पुल टूटने से कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं | नहर पर पुलिया का निर्माण कराया जाना आवश्यक है | इस संदर्भ में नहर विभाग को निर्देशित किया गया कि उसे पर एक पुलिया का निर्माण करा दिया जाये|

    श्री संतराम ग्राम चिलोना पोस्ट सुगापंखी विकासखंड खलीलाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि कृषि कार्य हेतु विद्युत ट्रांसफार्मर दिनांक 15 .4 .2026 को जल गया है जिसे विद्युत विभाग को अवगत करा दिया गया था लेकिन अभी तक उसकी शिकायत का समाधान नहीं किया गया एवं झूठा दबाव जवाब देकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया|

    इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि तात्कालिक समस्या का समाधान कर नया ट्रांसफार्मर लगाए | इसी इसी क्रम में नसीम अहमद ग्राम दुधारा द्वारा अवगत कराया गया कि उनके खेत के बगल में तालाब है उसमें बांध बना हुआ है जिसकी वजह से हमेशा पानी लगा रहता है अतः खेती नहीं हो पारही है | इसके संदर्भ में नहर विभाग को निर्देशित किया गया कि तत्काल की समस्या का समाधान करे।

    इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ राकेश कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल सहित सम्मानित किसान बंधु आदि उपस्थित रहे।

    Author

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi

      पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं।
      समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    संत कबीर नगर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleतंत्र-मंत्र के शक में तांत्रिक की हत्या, शव बस्ती में फेंका।
    Next Article उर्मिला फाउन्डेशन की पहल पर शहर में हुई अनोखी शादी।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    संत कबीर नगर में शिक्षक सम्मान समारोह: 50 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

    September 5, 2026

    जीआर एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

    September 5, 2026

    सोशल ऑडिट टीम ने बरहरा में विकास कार्यों का किया स्थलीय सत्यापन।

    September 3, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20261

    रिपोर्ट: विजय नागपाल। नंदगाँव। विश्व प्रसिद्ध नंद बाबा मंदिर में शुक्रवार को प्राचीन सनातन परंपरा…

    धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026

    धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव।

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202620

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 20263

    जागरूक भारत मिशन जनजागृति पदयात्रा पहुंची हरियाणा, डॉ. शेख बोले- भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिमों को मिलकर लड़ना होगा।

    August 31, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.