लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मिश्रिख में प्रदर्शन।

Spread the love

मिश्रिख, सीतापुर। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाए जाने एवं अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव को सौंपा गया।

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर हटाए गए हैं, उनके लिए शीघ्र वैकल्पिक चैंबर भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के चैंबर तोड़ा जाना न्यायोचित नहीं है और इससे अधिवक्ताओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इस अवसर पर अधिवक्ता बृजलाल चौधरी, सुधीर शुक्ल ‘राना’, अकरम खान, नरेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ सक्सेना, भास्कर पाण्डेय, गौरव वाजपेयी, सुनील त्रिपाठी, ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी, रजनीश कुमार, प्रेम प्रकाश राजवंशी, पुष्पेंद्र गुप्ता, सुनील प्रताप सिंह, जलालुद्दीन, अमीर अहमद, अजय पाण्डेय, विमलेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, आनंद यादव, सत्यप्रकाश अर्कवंशी, सुशील भारती, विनोद भारती, भजन लाल, सुरेंद्र मोहन, राजेंद्र अवस्थी, शिवेंद्र त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद राजवंशी, अरविन्द कुमार, कपिल मुनि एवं मलखान सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!