दिल्ली में हुई अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद, संतों के द्वारा पांच प्रस्ताव हुए पास।

Spread the love

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने किया भव्य आयोजन

मथुरा। तालकटोरा स्टेडियम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय धर्म संसद का आयोजन हुआ जिसमें देश-विदेश से अनेकों साधु संत, महा मंडलेश्वर,आचार्य, पीठाधीश्वर, जगतगुरु पधारे। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री रूप सिंह नागर जी के संरक्षण में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में पांच प्रस्ताव साधु संतों के द्वारा पास हुए जिनको केंद्र सरकार के पास रजिस्टर डाक से भेजा जा रहा है। प्रथम प्रस्ताव यह रहा कि श्री कृष्ण जन्म स्थान पर माखन मिश्री का भोग लगे, दूसरा प्रस्ताव था कि जहां कृष्ण कन्हैया का जन्म हुआ। उस स्थान पर देसी गौ माता के घी का दीपक जले, तीसरा प्रस्ताव था कि श्री कृष्ण जन्म स्थान को पवित्र गंगाजल से धो कर शुद्ध किया जाए, चौथा प्रस्ताव था कि सनातन बोर्ड का गठन हो और पांचवा प्रस्ताव में हिंदू राष्ट्र की मांग की गई।

इस अवसर पर अध्यक्षता महंत नारायण गिरी जी ने की। इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि महाराज, फलाहारी महाराज, डॉक्टर लोकेश मुनि, महंत उमेश योगी जी महाराज स्पेन वाले, जगद्गुरु रामकृष्ण महाराज नासिक वाले, जगतगुरु भैया जी महाराज महाराज ,अरुण कृष्ण जीमहाराज, महामंडलेश्वर चंद्रेश जी महाराज, महा मंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण महाराज, महा मंडलेश्वर राधा नंद गिरी, महामंडलेश्वर रामदास महाराज, चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद जी महाराज आदि संत मौजूद रहे।संचालन नवल किशोर गिरी महाराज ने किया।और न्यास के पदाधिकारी प्रवीण शर्मा ,अश्विनी कुमार, आशु चौहान ,अनीता सिंह, मनीष बंसल दिल्ली , गिर्राज वाल्मीकि, कंचन गुप्ता, आशुतोष शर्मा, करणी सेना अध्यक्ष सनी सिंह ,डॉक्टर सिद्धार्थ भट्टाचार्य ,हेमंत पांडे,सच्चिदानंद महाराज, गुंजन शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, नितिन गर्ग ,सुरेश शर्मा जय हिंद मंच, उर्मिला यादव, इंद्रदेव कौशिक, हैप्पी राव बिहार , सीमा गोयल, सोनम शर्मा रघुनंदन भारद्वाज, हिमाचल से मनोज उपाध्याय, सोनिया ठाकुर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *