वृन्दावन हादसा: घायलों से मिले डीएम और एसएसपी, बेहतर उपचार के दिए निर्देश।

Spread the love

मथुरा। वृन्दावन में एक मकान का छज्जा गिरने से घायल हुए श्रद्धालुओं का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम (चेरिटेबल अस्पताल) पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।

अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ को सभी घायलों को उत्कृष्ट एवं समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी सात श्रद्धालुओं का उपचार अस्पताल में चल रहा है और सभी की स्थिति स्थिर है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायल श्रद्धालु खतरे से बाहर हैं।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल प्रशासन को घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *