पूर्व सैनिकों हेतु जिला अस्पताल में अलग काउंटर की व्यवस्था प्रारंभ, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश।

Spread the love

संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में आज दिनांक ।। जून, 2026 को ‘सैनिक बन्धु बैठक का सफल आयोजन वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में किया गया।

बैठक के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अ०प्रा०) द्वारा बैठक के अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बंदोबस्त अधिकारी (चकबन्दी), अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) खलीलाबाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों का औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस दौरान 25 मई 2026 को संपन्न हुई विगत बैठक की प्रगति की समीक्षा की गई तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जिलाधिकारी महोदय के सतत सहयोग एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया।

बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया तथा त्वरित कार्यवाही हेतु निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए:

चिकित्सा सुविधाः कर्नल राम प्रकाश मिश्र (अ०प्रा०) ने जिला अस्पताल में पूर्व सैनिकों के लिए अलग काउंटर की लंबित मांग को पूर्ण करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

त्वरित समाधान (15 दिन): पूर्व सैनिक श्री ऋषिकेश की समस्या को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए, अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी (खलीलाबाद) को 15 दिनों के भीतर इसका निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

जमीनी विवाद एवं पैमाइशः वयोवृद्ध पूर्व सैनिक श्री कपिलदेव तिवारी के प्रकरण में ‘पत्थर नसब (सीमांकन) में हुई लेटलतीफी पर अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

पूर्व सैनिक श्री रमाकांत के भूमि पैमाइश मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित कानूनगो को समस्त दस्तावेजों के साथ तत्काल तलब किया गया।

चकबंदी मामलेः बैठक में उपस्थित बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) ने पूर्व सैनिकों के चकबंदी से संबंधित दोनों मामलों में प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।

पुलिस कार्यवाहीः भूतपूर्व सैनिक श्री अतुल कुमार सिंह के साथ हुई धोखाधड़ी के प्रकरण में अध्यक्ष महोदय ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (मेंहदावल) को तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महोदय ने उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को पूर्णतः आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व सैनिकों के सभी प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा एवं प्रत्येक पूर्व सैनिक को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *