गैस के दाम बढ़ने से बिगड़ने लगा रसोई का बजट।

Spread the love

मथुरा। रसोई गैस के सिलिंडर के दामों में पिछले तीन माह में 89 रुपये की बढ़ोतरी ने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवार की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। महिलाओं के अनुसार पहले से ही खाद्य पदार्थों, सब्जियों, दालों और अन्य वस्तुओं के बढ़ते दामों ने घरेलू बजट पर दबाव बना रखा था।

वहीं गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने रसोई का खर्च और बढ़ा दिया है। वहीं परिवार की आय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और अन्य घरेलू आवश्यकताओं के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *