विश्व रक्तदाता दिवस पर आज लगेगा विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

Spread the love

मथुरा। विश्व रक्तदाता दिवस एवं स्वर्गीय श्रीमती लीलावती शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 14 जून 2026 को विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक हाईवे प्लाजा के सामने स्थित लाइफ केयर ब्लड बैंक, राष्ट्रीय राजमार्ग-19, मथुरा में आयोजित होगा।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि समिति समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रही है। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर को स्वर्गीय श्रीमती लीलावती शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि को समर्पित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए “रक्त शिरोमणि सम्मान” प्रदान किया जाएगा।

लाइफ केयर ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। शिविर में हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, एचबीएसएजी, हेपेटाइटिस-सी, वीडीआरएल तथा मलेरिया सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

विनोद दीक्षित एवं बृजेश शर्मा ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने तथा स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *