केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के विभिन्न गांवों में आयोजित हुई रात्रि चौपाल।

Spread the love

मथुरा। केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मथुरा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रात्रि चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों तथा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विकास खंड नंदगांव की ग्राम पंचायत कामर में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। वहीं विकास खंड मथुरा की ग्राम पंचायत अरहेरा में विधायक गोवर्धन श्री मेघश्याम सिंह, विकास खंड मांट की ग्राम पंचायत मांट राजा में विधायक मांट श्री राजेश चौधरी तथा विकास खंड राया की ग्राम पंचायत तालगढ़ी में विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुए।

रात्रि चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कार्य हुए हैं। उन्होंने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश और जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोक-कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों की विस्तार से जानकारी दी।

विधायक गोवर्धन श्री मेघश्याम सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना, महिलाओं को सशक्त बनाना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना तथा गरीब एवं वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक मांट श्री राजेश चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *