बालाजी मंदिर में भंडारे एवं भजन-कीर्तन का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।

Spread the love

मिश्रिख (सीतापुर)। नगर के चंदूपुर मोहल्ले में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बजरंगबली के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान ढोल-मंजीरों की मधुर धुनों पर बालाजी के भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर सभासद अंकुर सिंह सहित पारुल द्विवेदी, बबलू शुक्ला, पुनीत त्रिपाठी, मनोज पांडेय, शिवम दीक्षित, दुर्गेश बाजपेयी, संजय मिश्रा, पंकज शुक्ला, धीरज शुक्ला, अतुल शुक्ला और राहुल मिश्रा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण में सहयोग किया और कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *