केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कुदरहा में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन।

Spread the love

एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलीं, लाभार्थियों ने उठाया लाभ

कुदरहा, बस्ती। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुदरहा ब्लॉक सभागार में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के चलते आज अनेक महिलाएं “लखपति दीदी” बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरी ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

स्वास्थ्य मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अश्वनी यादव, डॉ. फजील खान, एडीओ समाज कल्याण अखिलेश उपाध्याय, सुपरवाइजर माया पासवान, बीईओ पीआरडी राधा गुप्ता तथा एडीओ एजी संदीप अमेटा ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य परीक्षण के तहत रक्तचाप और शुगर की जांच भी कराई।मेले में जिभियांव स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए अगरबत्ती एवं धूपबत्ती के स्टॉल ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया।

समूह की संचालिका मंजू ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से पहले उनके पास कोई स्थायी आय का साधन नहीं था, लेकिन आज वह आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का सुखपूर्वक पालन-पोषण कर रही हैं।कार्यक्रम का संचालन सीएम फेलो आनंद सोनी ने किया।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत नंदलाल राम, प्रधान इंद्र कुमार चौधरी, ओमकार चौधरी, अजय पाल, पवन सिंह, अजय श्रीवास्तव, रेखा मिश्रा, रीता, संध्या, शीतल, स्मिता, मनोज चौधरी, बालेंद्र, शिवकुमार, हनुमान प्रसाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *