रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं : उपमन्यु

Spread the love

मथुरा। बृजवासी चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर एक भव्य रक्तदान शिविर एवं रक्तवीरों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ एन यू जे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने किया।

डॉ उपमन्यु एडवोकेट ने बताया रक्तदान महादान होता है यह जीवन बचाने वाला कार्य है हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में दो बार रक्तदान जरुर करना चाहिए ,में रक्तदान कराने वाली संस्थाओं को बहुत-बहुत बधाई एवं सभी रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को नमन करता हूं।

भूपेश अग्रवाल ने बताया रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती , ब्लड बैंक के माध्यम से हम रक्त ले सकते हैं इससे समय रहते मरीजों की जान बचाई जा सकती है लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए।

ब्लड बैंक प्रभारी शुभम अग्रवाल ने बताया 14 जून को हम विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाते हैं ,ब्लड बैंक परिवार ने धन्यवाद स्वरूप सभी संस्थाओं को रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया है ,रक्तदान महादान है इसका कोई मोल नहीं है।

डॉ पी एल गोयल ने बताया हमारी ब्लड बैंक को अभी डेढ़ वर्ष हुआ है बृजवासियों ने हमें भरपूर सहयोग किया है इसके लिए हम सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं आप सभी का सहयोग हमें यूं ही मिलता रहेगा‌।

कार्यक्रम में रक्तदाता फाउंडेशन ,sf NGO, द टैक्स बार एसोसिएशन ,श्री अग्रबंधु सेवा मंडल, रक्त वीर संस्था वृंदावन ,टीचर सेल्फ केयर टीम मथुरा ,अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन मथुरा ,अपना घर आश्रम ,अन्नपूर्णा फाउंडेशन आदि संस्थाओं को रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिन अग्रवाल ,गोविंद खंडेलवाल,यतेंद्र फौजदार, मुकेश अग्रवाल ,हर्षल शर्मा ,सागर बंसल, पियूष बंसल ,योगीराज चाहर,लवी, डॉ सौरभ राय,पवन ठाकुर,दीपक सिंघल,राहुल अग्रवाल,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *