सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों का सम्मान।

Spread the love

केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम।

मिश्रिख, सीतापुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मिश्रिख ब्लॉक परिसर में “विकसित भारत की ओर – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री रामकृष्ण भार्गव ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष राजन प्रधान मिश्रा, रामकिंकर पांडेय, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अमर चतुर्वेदी, ग्राम विकास अधिकारी भोला त्रिपाठी सहित क्षेत्र के अनेक प्रधान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *